ई श्रम कार्ड भारतीय सरकार द्वारा जारी किया एक पहचान पत्र होता है जो मजदूरों के लिए होता है इससे मजदूरों को आर्थिक सहायता सरकार द्वारा की जाती है और उनको अन्य सरकारी मजदूर योजना का सीधा लाभ उठा सकते हैं।
आज मैं आपको इस Article में इ श्रम कार्ड के बारे में बताने वाला हूँ तो Please आप इस Article को पुरा पढ़ें जिससे आपको इसके बारे में जानकारी पता चल पाए।
तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देरी के
ई श्रम कार्ड क्या है ?
ई श्रम कार्ड श्रमिकों के लिए एक विशेष पहचान होती है जिसमें उनके काम काज, वेतन आदि की जानकारी होती है। ये कार्ड होने से बहुत सारे सरकारी योजनाओं में भी फ़ायदा होता है।
ई श्रम कार्ड सरकार द्वारा जारी किया जाता है ये एक Digital पहचान पत्र होता है।
ई श्रम कार्ड के द्वारा सरकार मजदूरों को आर्थिक सहायता करते हैं जिससे वे अच्छे से जीवनयापन कर सके।
ई श्रम कार्ड योजना के तहत सरकार द्वारा मजदूरों को आर्थिक मदद की जा रही है साथ ही बहुत से कामों में उनको आर्थिक सहायता की जा रही है।
ई श्रम कार्ड लाने का क्या उद्धेश्य है ?
ई श्रम कार्ड भारतीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है जिसका उद्धेश्य भारतीय मजदूरों को एक साथ जोड़ना और उनको आर्थिक मदद करना है। सरकार द्वारा यह एक बहुत ही अच्छी पहल है।
भारत में मजदूरों की कोई खास Income नहीं हो पाती है जिससे उनको गरीबी में अपना जीवन जीना पड़ता है ऐसे भारत में बहुत सारे मजदूर हैं जो किसी तरह से अपनी जिंदगी जीते हैं।
सरकार उन सभी मजदूरों को एक साथ जोड़ने ताकि वे अकेला महसूस न करे और आर्थिक सहायता करने के लिए ई श्रम कार्ड योजना के तहत आगे आते हैं।
ई श्रम कार्ड क्यों जरूरी है ?
भारत में मजदूरों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। इनको जीवनयापन करने के लिए पर्याप्त धन नहीं मिल पाता है ये किसी तरह से अपना जीवन गुजारते हैं।
इनकी स्थिति को सुधारना बहुत जरूरी है ऐसे में सरकार ने ई श्रम कार्ड योजना शुरू की है जिसमें भारतीय मजदूरों को ई श्रम कार्ड बनाना होगा और इसमें इनको बहुत सारे लाभ मिलेंगे साथ ही आर्थिक सहायता भी की जायेगी।
सरकार की ये एक बहुत ही अच्छा प्रयास माना जा रहा है क्योंकि इससे मजदूरों की वर्तमान स्थिति में जरूर सुधार आयेगी। ई श्रम कार्ड मजदूरों के लिए बहुत जरूरी है इससे उनको बेहतर जीवन जीने की Oppurtunity मिलेगी।
ई श्रम कार्ड के फायदे
सरकार ने मजदूरों के फायदे के लिए ई श्रम कार्ड की व्यवस्था की है जिसका फ़ायदा भारत के सभी मजदूर परिवारों को मिलेगा। आइये जानते हैं कि इसके क्या फायदे हैं -
• ई श्रम कार्ड की मदद से कार्ड धारक को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
• इलाज करने में भी सहायता मिलेगी।
• मजदूर के बच्चों की पढाई में आर्थिक सहायता की जायेगी।
• सरकार द्वारा लाई गई मजदूरों के लिए लाभ आसानी से मिल सकती है।
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए योग्यता और दस्तावेज
भारत के वे सभी मजदूर ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं जो भारत के नागरिक हों और जिनकी आयु 18 - 59 वर्ष के बीच हो। ये योग्यता वाले मजदूर ई श्रम कार्ड बनवाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए आपको आपका आधार कार्ड, Passport Size Photo, Mobile Number, Bank Account Detail की जरूरत पड़ेगी।
ई श्रम कार्ड Portal Overview
संगठन का नाम - श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
पोर्टल नाम - ई श्रम पोर्टल
सरकार - भारतीय सरकार
लाभार्थी - भारतीय मजदूर
Apply - Online
वर्ष - 2023
Official Website - e shram.gov.in
ई श्रम कार्ड के लिए Registration कैसे करें ?
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले इसके लिए आपको Registration करना होगा।
ई श्रम कार्ड के लिए Registration की प्रक्रिया बहुत ही आसान है आप कुछ Steps को Follow करके आसानी से ई श्रम कार्ड के लिए Registration कर सकते हैं। ये हैं कुछ Steps
Step 1 - सबसे पहले ई श्रम कार्ड की Official Website पर जाएं।
Step 2 - उसके बाद आप Register on E shram पर Click करें
Step 3 - इसके बाद आप अपना Mobile Number डालें
Step 4 - अब OTP बटन पर Click करें और आपके Mobile Number पर एक OTP गई होगी उसे Submit करें
Step 5 - अब आप Log In कर चुके होंगे
Step 6 - अब Form में जो जो Details मांगी जा रही है इसे अच्छे से भरें।
Step 7 - अब इसके बाद Submit बटन पर Click करें।
Step 8 - अब आपका Form Submit हो गया है।
ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ?
ई श्रम कार्ड के Registration करने के बाद अब आपको ई श्रम कार्ड बनाना होगा इसके लिए कुछ Simple Steps नीचे दिये गए हैं।
Step 1 - Registration करने के बाद Log In करें।
Step 2 - मांगे गए Documents को Upload करें।
Step 3 - इन सभी Process के लिए Registered Mobile Number का Use करें, आपको एक Unique ID या Registration Number दी जायेगी, इसे Save कर लें
Step 4 - अब ई श्रम कार्ड Download करें।
ई श्रम कार्ड कैसे Download करें?
ई श्रम कार्ड Download करने के लिए कुछ जरूरी Steps हैं जो आपको Follow करना होगा।
Step 1 - ई श्रम की Official Website पर जाएं
Step 2 - ई श्रम कार्ड के Option पर Click करें
Step 3 - PDF Download करने के लिए आपको अपना Username और Password डालना होगा।
Step 4 - अब आपको Download का Button मिलेगा उस पर Click करें
Step 5 - अब आपका PDF Download हो गया होगा।
ई श्रम कार्ड के द्वारा मजदूरों की कैसे सहायता की जा रही है ?
भारत में मजदूरों की स्थिति दयनीय है और उन सभी मजदूर परिवार को उनकी बुरी स्थिति से बाहर निकालने का काम सरकार ई श्रम कार्ड के माध्यम से कर रही है।
ई श्रम कार्ड के द्वारा सरकार मजदूर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और इसका लाभ सभी मजदूरों को उठाना चाहिए।
भारतीय सरकार मजदूरों के खाते में 2 लाख रुपए दुर्घटना बीमा के रूप में भी दे रही है साथ ही उनका इलाज का भी खर्चा दे रही है।
उनके बच्चे की पढाई लिखाई में आर्थिक मदद भी कर रही है। तो ये एक बहुत ही अच्छा निर्णय है सरकार का। भारतीय सरकार द्वारा ई श्रमिक योजना के तहत ये सारी सुविधा मजदूर परिवार को दी जा रही है।
Conclusion
ई श्रम कार्ड के बहुत सारे फायदे हैं एक मजदूर के लिए ई श्रम कार्ड से उनको अपने रोजाना की जिंदगी को अच्छे से जीने में मदद मिलेगी जिससे वे और भी आगे बढ़ पाएँ। ई श्रम कार्ड सभी मजदूरों के पास होनी चाहिए जिससे उनको आर्थिक मदद मिल सके।
आशा करता हूँ कि यह Article आपको पसंद आया होगा यदि पसंद आया हो तो Please Comment करके जरूर बतायें और Social Media पर भी जरूर Share करें जिससे बाकी लोग भी इस Article को पढ़कर कुछ जानकारी ले सकते हैं।
यदि आपके मन में इस Article से संबंधित कोई भी Question हो तो Comment करके जरूर बताएं, मैं जल्दी ही Reply करूँगा।
0 टिप्पणियाँ